देखें: NRI महिला से नाइजीरियन ठग ने ठगे 5 लाख रुपए, शादी का झांसा देकर की ठगी
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में ऑनलाइन ठगी करने वाले नाइजीरियन ठग का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जहां नाइजीरियन ठग ने अलीगढ़ की एक एनआरआई महिला के साथ शादी का झांसा देकर 5 लाख रुपयों की ठगी की गई है। जिसके बाद नाइजीरियन ठग को अलीगढ़ न्यायालय में तलब किया गया था। न्यायालय में पेश करने के लिए तेलंगना पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए लाए थी।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की एक एनआरसी महिला से शादी का झांसा देकर नाइजीरियन ठग ओनेका साइमन विजडम उर्फ साइमन हाल निवासी जनकपुरी दिल्ली ने 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसकी शिकायत महिला ने 24 जुलाई 2021 को की थी। इस पूरे मामले पर साइबर क्राइम सेल इंस्पेक्टर का कहना है कि ऐसे ही मामलों में ओनेका साइमन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमे साइबर थाना पुलिस ने न्यायालय से तलबी वारंट पर उसे अलीगढ़ तलब कराया। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ओनेका साइमन को अलीगढ़ लेकर आई थी। जिसपर रिमांड बनवाकर उसे वापस भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।