अलीगढ़ HR व UP विवादित भूमि का जल्द सुलझेगा सीमा विवाद,कई बार हो चुका है खूनी खेल

in #aligarh2 years ago

IMG-20220517-WA0091.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के अलीगढ़ हरियाणा सीमा से सटे भूमि को लेकर वर्षों पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों राज्यों के बीच चले आ रहे इस भूमि विवाद को लेकर हरियाणा राज्य और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तहसील खैर प्रशासन के बीच एक अहम बैठक बुधवार को हरियाणा राज्य के पलवल जिले की पलवल तहसील में आयोजित की जाएगी। दोनों राज्यों के बीच भूमि विवाद को लेकर होने वाली इस प्रस्तावित बैठक से पहले तहसील खैर एसडीएम संजय मिश्रा सहित क्षेत्रअधिकारी खैर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा सीमा विवाद की जमीन को लेकर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे यमुना नदी के किनारे वर्षों पुराना सीमा विवाद चला आ रहा है।कई वर्षों से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कई बार दोनों राज्यों के किसानों के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका है। भूमि संबंधी विवाद को लेकर दोनों ही राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक बैठक हरियाणा राज्य के पलवल तहसील में बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसको देखते हुए तहसील खैर एसडीएम संजय मिश्रा के द्वारा अलीगढ़ जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर यूपी-हरियाणा सीमा भूमि विवाद के संबंध में कल 18 मई को तहसील पलवल प्रशासन व खैर एवं दोनों राज्यों की संबंधित पुलिस की तहसील पलवल में प्रस्तावित बैठक से पूर्व एसडीएम खैर,सीओ एवं तहसीलदार खैर हीरालाल सैनी तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ विवादित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूरी तैयारियों के साथ अलीगढ़ प्रशासन हरियाणा के पलवल में होने वाली बैठक में मौके पर पहुंचेगा।इसीलिए विवादित भूमि को लेकर प्रस्तावित बैठक से ठीक 1 दिन पहले राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है।IMG-20220517-WA0095.jpgIMG-20220517-WA0096.jpg