Crime:खेतों में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद तो युवक की गोली मारकर हत्‍या,1 अन्य घायल,5 लोग पकड़े

in #murder2 years ago

20220821_225152.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर में उस वक्त ग्रामीणों के बीच भगदड़ और अफ़रा तफरी मच गई। जब खेतों में पानी लगाने को लेकर हुई दो पक्षों में हुए विवाद के बाद कहासुनी हो गई थी।लेकिन गांव के सभ्रांत लोगों ने एक बार मामले को शांत करा दिया। लेकिन देर रात दबंग पक्ष के शिवम और उसके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के मनोज को रास्ते में पकड़ लिया और इसी बात को लेकर उसके ऊपर लाठी डंडे लोहे के सरिए और अन्य चीजों से मारपीट करनी शुरू कर दी युवक अपनी जान बचा कर मौके से भागने लगा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली युवक मनोज के सीने में जा लगी और लहूलुहान हालत में खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि एक अन्य विकलांग युवक को भी गोली लग गई। गोलियों की तड़ तड़ाआहट की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा गांव के अंदर दो पक्षों के बीच हो रही फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ जमीन पर पड़े घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तो वही गोली लगने से घायल अन्य दूसरे युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है। गांव के अंदर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया तो वहीं मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम शहबाज पुर में मामूली से विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। सीने में गोली लगते ही युवक खून से लथपथ हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने के बाद उपचार के दौरान युवक की अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बताते चलें कि शाहबाजपुर गांव में एक ही परिवार के मनोज कुमार शर्मा एवं शिवम शर्मा से 4 दिन पूर्व पानी को लेकर विवाद हो गया था। खेतों में पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय गांव के संभ्रांत लोगों की मदद से मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन देर रात को दोनों पक्षों में फिर खेतों में पानी लगाने को लेकर हुई उसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित शिवम पक्ष ने मनोज को लाठी-डंडों एवं सरिया से प्रहार करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। दबंग लोगों के चुंगल से जब युवक मनोज अपनी जान बचाने को लेकर मौके से भागने लगा तो दूसरे पक्ष के शिवम व उसके परिवार के लोगों ने मनोज को भागते हुए गोली मार दी। आपको बताते हैं घटनास्थल से 200 मीटर तक की दूरी में उसको तीन गोली मारी गयी। मनोज को गोली मारने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े घायल मनोज को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। तो ग्रामीणों ने बताया कि उसी दौरान गोली लगने के बाद जब घायल अवस्था में परिवार के लोग मनोज को ले जा रहे थे तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने दोबारा फायरिंग की थी।उसी दौरान इसी फायरिंग बाजी में गांव का ही एक रवि जाटव जो विकलांग है उसको भी गोली लगी है। गोली लगने के बाद रवि की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जबकि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गोली लगने के बाद में मनोज की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा गांव के अंदर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद एक पक्ष के द्वारा दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी गांव के अंदर गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जबकि मामले को तनावपूर्ण देख एहतियातन गांव के अंदर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई जबकि डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई।