अलीगढ़ में देखिए BJP सांसद ने बहू को मुंह दिखाई में दिया पक्की रोड का गिफ्ट,1 महीने 5 दिन में सड़क तैयार

in #up2 years ago

20220613_233840.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील क्षेत्र के गांव का कसीसो में करीब 1 महीने पहले दुल्हन बनकर पहुंची नई नवेली बहू की मुंह दिखाई रस्म अदायगी करने के लिए अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम अपने लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे थे। नई नवेली दुल्हन के गांव पहुंचने के बाद जब मुंह दिखाई रस्म अदायगी का मौका आया तो नई नवेली दुल्हन मुंह दिखाई रस्म अदायगी करने के लिए पहुंचे अलीगढ़ से सांसद से सतीश गौतम मुंह दिखाई में गांव के अंदर गंदगी के अंबार गंदे पानी से लबालब पड़े कच्चे रास्ते को पक्का कराने का गिफ्ट मांग लिया गया। नई नवेली दुल्हन के द्वारा सांसद से गिफ्ट के तौर पर की गई मांग को सुनें वहां मौजूद लोग घोचक के रह गए जिसके बाद बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने नई नवेली दुल्हन को बिना देर किए कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनवाने का वादा किया गया। इसके बाद बीजेपी सांसद द्वारा नई नवेली दुल्हन से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए 1 महीने 5 दिन के अंदर गांव के कच्ची सड़क को पक्का रास्ता बना कर बहू को उसके मुंह दिखाई में गिफ्ट देने का वादा पूरा किया गया है।इसके साथ ही बहू को मुंह दिखाई में दिए गया रोड बन कर तैयार हो गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील क्षेत्र के गांव कसीसो में नई नवेली दुल्हन को मुंह दिखाई में अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम से गांव के कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मुंह दिखाई रस्म अदायगी में मांग की गई थी। जिस पर सांसद ने नई नवेली दुल्हन ने वादा किया था कि मैं 1 महीने के अंदर उसके गांव के बदहाल पड़े कच्चे रास्ते को पक्का बनवा कर देंगे। जिसके बाद अगले ही दिन से सांसद द्वारा अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क का सर्वे कराते हुए कार्य शुरू करा दिया गया था। उसके बाद बहू की मुंह दिखाई में दीया जाने वाला पक्का रोड सांसद ने वायदे के अनुसार 1 महीने 5 दिन में गांव का बदहाल पड़ा हुआ कच्चा रास्ता पक्की सड़क के साथ बनकर तैयार हुआ है। आपको बताते चलें गांव के एक किसान की पुत्र वधू को आशीर्वाद देने गए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से नवविवाहिता बहू ने अपने घर के सामने बदहाल पड़े कच्चे रास्ते को पक्का रास्ता कराने की मांग करते हुए सांसद से मुंह दिखाई में गिफ्ट में माग लिया था। इसके बाद सांसद नहीं अपने वादे पर खरा उतरते हुए बहू को मुह दिखाई की रस्म के बदले में सांसद ने अब बहु को रोड गिफ्ट दिया था और कहा था कि एक महीने में रोड बनकर तैयार हो जाएगा। सांसद के वायदे के अनुसार कसीसो गॉव मे एक महीने पॉच दिन में रोड बनकर तैयार हो गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव कसीसो निवासी किसान नवीन कुमार शर्मा उर्फ भोलू के बेटे की 2022 मई महीने में शादी हुई थी। नवीन कुमार शर्मा ने अपने बेटे की शादी से पहले अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम को बेटे की शादी में बुलाने का मौका दिया गया था लेकिन कई कारणों के चलते सांसद सतीश गौतम बेटे की शादी में शरीक नहीं हो सके थे। शादी में शरीक नहीं होने के चलते अलीगढ़ क सांसद सतीश गौतम 8 मई 2022 को किसान के बेटे द्वारा शादी करके अपने घर लाए नई नवेली दुल्हन प्रियंका शर्मा उर्फ बबली को आशीर्वाद देने गये थे।उसी दौरान नवविवाहिता बहु प्रियंका शर्मा ने सांसद सतीश गौतम से अपने घर के सामने जलभराव को बदहाल हालत में पड़े कच्चा रास्ते को पक्का रास्ता बनवाने की मांग रख दी। मुंह दिखाई की विदा के रूप में नवविवाहिता बहू ने सांसद से रोड मांग लिया। वहीं सांसद सतीश गौतम ने बहू को मुंह दिखाई की रस्म में रोड गिफ्ट करते हुए कहा कि एक महीने में रोड बनकर तैयार हो जाएगा। आपको बताते चले कि कसीसो गांव में कालीचरन के घर से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग का निर्माण हो गया है। जो की 1 महीने 5 दिन में बनकर तैयार हुआ है। जिसकी लंबाई लगभग 120 मीटर है। इसके साथ ही नवविवाहिता पुत्रवधू प्रियंका शर्मा उर्फ बबली के ससुर नवीन कुमार शर्मा उर्फ भोलू का कहना है कि सांसद सतीश गौतम ने एक महीने में रोड बनवाने का वायदा किया था। सांसद ने गांव के कच्चे रास्ते को 1 महीने के अंतराल के अंदर पक्का बनवा कर उनकी नवविवाहिता पुत्रवधू बहू को मुंह दिखाई की रस्म में वायदे के अनुसार गिफ्ट में दिया गया। जबकि रोड एक महीना 5 दिन के अंदर बनकर तैयार हो गया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा की बदहाल पड़ा कच्चा रोड तो एक महीने से पहले ही बन जाता। लेकिन वर्षा होने के चलते तकरीबन 10 दिन तक कार्य बंद रहा था।IMG-20220613-WA0097.jpg20220613_233915.jpgIMG-20220613-WA0097.jpgIMG-20220613-WA0093.jpg20220613_233746.jpg