अलीगढ़ देखिए किसने कहा राहुल गांधी से डरी हुई है मोदी सरकार

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आगा यूनुस में भारतीय जनता पार्टी पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके नेता राहुल गांधी से पूरी तरह से डरी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका गया है,ओर कांग्रेस के नेताओं सहित कर्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इस तानाशाही रवैया को पूरा देश देख रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान कि मोदी सरकार आखिर राहुल गांधी से इतनी क्यों डरी हुई है? जबकि कॉन्ग्रेस के शांतिपूर्ण मार्च के दौरान कांग्रेस के मुख्यालय की भी घेराबंदी कर दी गई जो कि लोकतंत्र के खिलाफ और संविधान से मिले मौलिक अधिकारों का हनन किया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस के कद्दावर नेता आगा यूनुस ने बताया कि आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका गया, और नेताओ व कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी से क्यो डरी हुई है ? कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गई। यह लोकतंत्र के खिलाफ है और संविधान मे मिले मौलिक अधिकारो का हनन है। राहुल गांधी उस राजीव, इंदिरा और पंडित नेहरू का खून है जिसने देश के लिए जान दे दी। देश को आजाद कराने से लेकर आजाद भारत का निर्माण करने वाली पार्टी का नाम कांग्रेस है। कांग्रेसी न अंग्रेजो से डरे थे न आज की मोदी सरकार के अत्याचार से डरने वाले हैं। आजादी के महासंग्राम के खिलाफ अंग्रेजो संग खडे होने वाले आरएसएस के लोग अपने को आज राष्ट्रवादी बता रहे है। उस समय जब देश के लिए स्वतंत्रा संग्रामी मर मिट रहे थे, ये कहा थे ? आगा यूनुस ने कहा कि भाजपा देश को हर मोर्चे पर बरबाद कर चुकी है। काश्मीरी पंडितो का पलायन, महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, घृणा और नफरत, हेट स्पीच, लचर शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे से लेकर देश की आर्थिक बदहाली को जनता न सुने इसलिए तरह तरह के षड्यंत्र रचकर मुद्दो से भटकाया जा रहा है। राहुल गांधी सच्चे और ईमानदार नेता है ये देश व दुनिया जानती है। जो लोग देश की 70 सालो की जनता की खून पसीने की संपत्ति को ठिकाने लगाकर चंद मित्र उद्घोपतियो को कुबेरपति बना रहे है उनको नोटिस कौन देगा। जनता सब समझ चुकी है और देश को कंगाली की राह पर ले जाने वालों को उखाड फेकेगी। राहुल एक सच और आंधी का नाम है, और इन्हे मालूम है राहुल के नेतृत्व मे आगामी चुनाव में मोदी सरकार का जाना तय है।