अलीगढ़ लूट का विरोध करने पर बाइक सवार लुटेरों ने मजदूर को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

in #aligarh2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में बेखौफ बदमाशों में अलीगढ़ पुलिस का जरा भी शौक नहीं है। बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है जब अलीगढ़ की कोतवाली खैर क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे पर देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब बेखौफ बाइक पर सवार लुटेरों द्वारा दिल्ली से मजदूरी कर अपने घर पैदल वापस लौट रहे मजदूर को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी गई। मजदूर को गोली मारने के बाद बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए तो वही गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिव सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव रूपा नगला निवासी शिव सिंह दिल्ली में एक फैक्ट्री के अंदर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। देर रात शिव सिंह दिल्ली से मजदूरी करके अलीगढ़ पलवल हाईवे के रास्ते अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही फिर से अलीगढ़ पलवल हाईवे पर बस से उतरा उसके बाद पैदल ही अपने घर जाने लगा। उसी दौरान शिव सिंह को पैदल जाते देख बाइक पर सवार बदमाश पैदल जा रहे शिव सिंह के पास पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकते ही उसके साथ बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूटपाट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद शिव सिंह ने जब अपने हांथों में लगे बैग को छीनने की कोशिश करने लगे बैग सिलने का जप उसने विरोध किया तो लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों ने जीडी पब्लिक स्कूल और बिजली घर के पास शिव सिंह को बिना देर किए गोली मार दी। तमंचे से निकली गोली शिव सिंह के हाथ से गुजर कर सीने में जा लगी। सीने में गोली लगते ही शिव सिंह खून से लथपथ लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश शिव सिंह को गोली मारकर मौके से फरार हो गए तो वही गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो शिव सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था जिसके बाद आनन-फानन में गोली मारने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने के बाद जमीन पर लहूलुहान हालत में घायल पड़े शिव सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। तो वही बेखौफ लुटेरों द्वारा लूट का विरोध करने पर शिव सिंह को मारी गई गोली के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बाइक सवार लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।