अलीगढ़ फोन पर पति से पत्नी का हुआ विवाद,तो पत्नी ने पिया तेजाब, हुई मौत

in #aligarh2 years ago

20220602_092334.jpgअलीगढ़ जिले के थाना गोधा क्षेत्र के एक गांव में एक पत्नी का अपने पति से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया। पति से फोन पर हुए इस मामूली विवाद के बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर के अंदर कांच की बोतल में रखा ऐसिड से भरा तेजाब का सेवन कर लिया। मामूली बात पर महिला द्वारा तेजाब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शक होने पर परिवार के लोग आनन-फानन में महिला को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तेजाब पीने वाली महिला ने जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल के बिस्तर पर झूलते हुए दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद उसके मासूम बच्चों और परिवार के लोगों में चीत्कार और कोहराम मच गया।तेजाब पीने से हुई महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गोधा इलाके के एक गांव के रहने वाले युवक दिनेश की शादी यूपी के कासगंज जिला क्षेत्र के गांव डोटा निवासी 24 वर्षीय काजल के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की जिंदगी हंसी खुशी गुजर रही थी जिसके बाद काजल ने एक बेटे को भी जन्म दिया बताया जा रहा है कि काजल का पति दिनेश यूपी के नोएडा में एक निजी कंपनी में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिजनों के बताए अनुसार घटना करीब 2 दिन पहले की है। जब काजल का अपने पति दिनेश से किसी बात को लेकर फोन पर पहले तो कहा सुनी हुई। उसके बाद फोन पर ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। फोन पर अपने पति दिनेश से हुए विवाद के बाद काजल ने फोन काटकर घर के अंदर बोतल में रखा एसिड से भरा तेजाब का सेवन कर लिया। तेजाब पीने के बाद काजल की हालत बिगड़ने लगी हालत बिगड़ने पर घर में मौजूद जब परिवार के लोगों ने हालत बिगड़ने का कारण पूछा तो काजल ने बताया कि पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद उसमें घर में रखा तेजाब पी लिया है। तेजाब पीने की बात सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और काजल की हालत बिगड़ता देख उसको उपचार के लिए तत्काल ग्रामीणों की मदद से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों द्वारा पिछले 2 दिनों से उसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन देर रात उपचार करने वाले डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। तेजाब पीने के बाद महिला की हुई मौत की खबर सुन उसके मासूम बेटे सहित परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई। अस्पताल में तेजाब पीने से हुई महिला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दी गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।