देखिए नई चीनी मिल स्थापित कराने के लिए बरौली विधायक का गन्ना किसानों ने जताया आभार

images (25).jpeg
उत्तर प्रदेश के अलीगढ के साथा सहकारी चीनी मिल पर कुसुम बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2022-23 बजट में साथा में क्षमता वृद्धि कर नई चीनी मिल के लिए 2000 लाख (20करोड़)रुपए आवंटित करने पर खुशी जाहिर की गई।

डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ का गन्ना किसान पिछले पांच वर्ष से नई चीनी मिल के लिए संघर्ष कर रहा था लेकिन झूठे आश्वासन के शिवाय कुछ नही मिला। मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट जरूर हुआ। 2021 -222 के बजट में भी 2000लाख (20 करोड़) रुपया मरम्मत के लिए मंजूर हुआ जिसे किसानों के विरोध को देखते हुए खर्च नही किया गया। तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर ने बताया कि ठा जयवीर सिंह से फोन पर किसानों के वार्ता हुई उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के किसी गन्ना किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और बहुत जल्द 20 हजार कुंतल प्रतिदिन क्षमता की चीनी मिल का कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।