तेंदुए की दहाड़,घर में घुसे तेंदुए ने बच्चों पर किया हमला, फैली दहशत,7 घण्टे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

in #leopard2 years ago

IMG-20230108-WA0067.jpg20230108_092605.jpgअलीगढ़: थाना जवां के कस्बा जवां में शनिवार की सुबह एक तेंदुआ जंगल से निकलकर ग्रामीणों के बीच गांव में घुस गया।जिसके बाद गांव में घुसा तेंदुआ लोगों को अपनी भूख का निवाला बनाता उससे पहले ग्रामीण में अफरा तफरी ओर भगदड़ मच गई. लोग अपने अपने घरों में छुपते हुए घरों की छत पर चढ़ गए। जबकि तेंदुआ बच्चों पर हमला करते हुए एक घर में घुस गया। जिसके बाद घर में तेंदुए को घुसते हुए देख उस घर के 5 सदस्यों ने रसोई के अंदर खुद को कैद करते हुए अपनी जान बचाते हुए तेंदुए को एक कमरे के अंदर बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। जिसके चलते तेंदुआ घर के अंदर कैद हो गया ओर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को फोन कर गांव के अंदर तेंदुआ घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची ओर तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वही तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 7 घण्टे चले ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका।
20230108_092705.jpg
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवां इलाके के कस्बा जवां में शनिवार की सुबह ग्रामीणों में उस वक्त अफरा तफरी और भगदड़ मच गयी। जब जंगल से निकल कर एक खूंखार तेंदुआ दौड़ते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंच गया गांव के अंदर तेंदुए के पहुंचते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई जिसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए के चुंगल से अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घरों में कैद हो गए। जिसके बाद गांव के अंदर पहुंचा तेंदुआ एक घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर तेंदुआ घुसते ही ग्रामीणों ने उस तेंदुए को कमरे के अंदर कैद कर दिया और इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और घर के अंदर कैद किए गए तेंदुआ को अपने कब्जे में करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिया गया।जबकि गांव के अंदर तेंदुआ घुसने के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तो वही जिस घर में तेंदुआ घुसा उस घर के 5 सदस्यों ने रसोई में छिपकर खूंखार तेंदुए के चुंगल से जान बचाई गई।जबकि मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अन्य टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद आगरा से पहुंची टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और 7 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक तेंदुए को पकड़ कर पिंजरे में कैद किया गया।
IMG-20230108-WA0064.jpg
वहीं तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला किया है। जो तेंदुए के द्वारा किए गए हमले में घायल है। घायल गणेश ने बताया कि तेंदुआ खेत से आया और उस समय वह आग ताप रहा था। तभी तेंदुए ने उसकी तरफ अपने पंजों से झपट्टा मार दिया।उसके ऊपर तेंदुए का हमला होते देख लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग मौके से भागने लगे ओर तेंदुआ भागते हुए एक मकान में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने कमरा बंद कर दिया . इसी कमरे में 5 लोग अपनी जान बचाने के लिए अपनी रसोईघर में बंद है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर आ गई है। वहीं स्थानीय विशाल ने बताया कि तेंदुआ आने से गांव में हड़कंप है. सब विशाल ने हीं तेंदुए को देखा, जो सुबह खेतों में गाय चराने जा रहा था हालांकि विशाल ने पहले कुत्ता समझा लेकिन तेंदुए ने झपट्टा मारकर विशाल को गिरा दिया. विशाल ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा और तेंदुआ कस्बे में घुस आया। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है। जबकि तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के प्रयास किए गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आगरा से पहुंचे वन विभाग की टीम के द्वारा 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को कैद किया गया।

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के एक स्कूल के क्लास रूम में तेंदुआ घुस गया था. जिससे भगदड़ मच गई थी. तेंदुए ने एक बच्चे को घायल भी कर दिया था. यह घटना थाना छर्रा इलाके के निहाल सिंह इंटर कॉलेज में हुई थी। जबकि इस बार तेंदुआ जवा कस्बे में नजर आया है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।