अलीगढ़ लड़की के साथ लड़के ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो किया वायरल,लड़की ने दी तहरीर

in #aligarh2 years ago

20220525_091345.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ गांव के ही एक लड़के द्वारा आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की 1 महीने पहले अपने खेतों पर मक्का की रखवाली करने के लिए गई थी। मक्का की रखवाली करने के बाद जब लड़की खेतों से सुनसान रास्ते के सहारे अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान गांव के रहने वाले एक युवक ने लड़की को अकेला देख उसको पीछे से जाकर पकड़ लिया। लड़की को जबरदस्ती पकड़ने के बाद लड़का उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की का आरोप है कि लड़का जब उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। तो उसने अपने आपको बचाने के लिए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी लड़का यह कहकर मौके से भाग गया कि अगर उसने अपने साथ हुई वारदात किसी को बताई तो वह उसे ओर उसके इकलौते भाई को जान से मार देगा।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना एक महीने पहले की है जब वह अपने घर से अपने मक्का के खेतों पर गई थी। उसी दौरान जब वह है मक्का के खेतों से लौटकर सुनसान जंगल के रास्ते अपने घर वापस आ रही थी उसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक उसको रास्ते में मिला। जिसके बाद युवक ने उसको रास्ते में अकेला देख पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा जब उसने अपने साथ लड़के द्वारा जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने का विरोध किया और अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया तो शोर मचाने पर अश्लील हरकतें करने वाले लड़के ने उसे अपने साथ हुई घटना की किसी को बताने पर उसे और उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। जिसके बाद लड़की ने गांव के ही लड़के द्वारा अपने साथ की गई अश्लील हरकत करने की जानकारी अपने घर पहुंचकर रोते बिलखते अपनी मां को बताई गई। बेटी के साथ गांव के ही लड़के द्वारा की गई अश्लील हरकत की बातें सुनते ही उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसके होश उड़ गए। जिसके बाद मां ने बदनामी के डर और लोक लाज के चलते अपनी बेटी के मुंह को बंद कर दिया ओर पीड़ित लड़की और उसकी मां ने यह बात उसके बाद घर में किसी को नहीं बताई।

घटना के 1 महीने बाद गुरुवार को पीड़ित लड़की के परिवार के एक युवक ने लड़की का आरोपी युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर देखा। सोशल मीडिया पर परिवार की लड़की का आरोपी युवक के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो देखने के बाद युवक ने यह बात लड़की के पिता और परिवार के अन्य लोगों को बताई। सोशल मीडिया पर बेटी का आरोपी लड़के के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने के खिलाफ पीड़ित पिता अपनी बेटी को मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना दादों पहुंचे और अपनी बेटी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक के खिलाफ जांच शुरू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sort:  

Oh no