अलीगढ़ BJP किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष का लोगों ने किया स्वागत

in #up2 years ago

20220316_102005.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सोना शास्त्री के क्षेत्र के ए टू जेड मोहल्ले के अंदर रहने वाले लोगों के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर जोशीले अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह का जयगंज क्षेत्र में ए टू जेड मोहल्ले में फूल मालाओं से स्वागत किया। ठा राकेश सिंह ने बताया कि यह मोहल्ला मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है सैकड़ों से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह का स्वागत किया। यहां के नागरिकों ने बताया है कि इनको क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क निर्माण नाली की व्यवस्था आज तक नहीं मिली है। यहां के बाशिंदों के वोटिंग लिस्ट में भी नाम है। पीएम आवास काशीराम आवास का भी लाभ यहां के लोगों को नहीं मिला है। ठा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र विकास कार्य में अति पिछड़ा हुआ है। बरसात के दिनों में यहां पर गली एवं रास्ता ऊपर पानी भयंकर रूप ले लेता है। लोग अपने मकान होते हुए भी किराए पर जाने के लिए मजबूर होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी क्षेत्रों के लिए सभी समुदायों के लिए सरकारी योजना दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन इस मोहल्ले के लिए भी होना चाहिए और यहां की जनता को पूरा लाभ अधिकारियों द्वारा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों के माध्यम से यहां की समस्याओं को पूरी तरह हल करने की कोशिश की जाएगी।