दुकान से सामान लेने गई लड़की के साथ पड़ोसी लड़के ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार को भी पीटा

in #up2 years ago

20220630_164657.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक लड़की अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान दुकान पर सामान लेने गई लड़की के साथ पड़ोस के ही लड़के ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो दबंग लड़के उसके साथ मारपीट कर दी। लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लड़के ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर छेड़खानी की शिकार लड़की समेत उसके परिवार के लोगों के साथ भी जमकर मारपीट करते हुए उसके घर पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है जबकि घायलों को पुलिस द्वारा मेडिकल उपचार के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दादा पर मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र के अंतर्गत मंजूर गढ़ी में देर रात परचून की दुकान पर सामान लेने गई युवती के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो छेड़खानी करने वाले दबंगों ने युवती के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई। पानी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा की गई पिटाई में शेर की शिकार लड़की सहित पिता व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के अंदर लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार के लोगों के साथ की गई मारपीट की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर उपचार के लिए दीनदयाल में भर्ती कराया है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी पुत्री देर रात अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला युवक अक्सर छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत उसके परिवार वालों से की तो सब ने एक राय होकर युवती के परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से जमकर मारपीटा और घर पर पथराव किया। जिसमें पुत्री पिता घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो पुत्री और पिता घायल को मेडिकल के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पीड़ित पिता ने थाने में पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही इलाका पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई में जुट गई है।

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है। पीड़ित परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी