देखें: नगर निगम हैं भ्रष्टाचार का अड्डा : आगा यूनुस

20220609_002344.jpg
अलीगढ़: कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि नगर निगम मेयर का चुनाव जल जलनिकासी सडक सफाई पार्क पार्किग यातायात सुविधाओ व सेवाओ का है। लोग नगर निगम की नाकारा व्यवस्था से पूरी तरह त्रस्त है। उन्होने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। अब तक जितने भी मेयर बने उनमे न तो कोई विजन न ही कोई इच्छाशक्ति जनता के मूलभूत सुविधाओ को लेकर थी। अधिकारी के साथ मिलकर मेयर मौनसहमति बनाते खडे रहे। जनता के हितो के लिए जनता को सुविधाए मिले जवादेही तय तक नही करा पाए। सब एक दूसरे के पूरक रहे। दो साल आडिट रिपोर्ट तक मे साढे पांच अरब की चपत का मामला आते ही ठंडे बस्ते मे नगर विकास विभाग के जरिए किनके दबाव मे डाल दिया गया। आगा ने कहा कि क्यो नही सरकार ने हर विभाग का 27 साल का इनकम टैक्स कमीशन का आडिट कराया गया। आगा युनुस ने कहा कि जनभावना साफ है कि नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त शासन हो और ईमानदार शिक्षित जनसमर्पित नेता को ही मेयर इस बार बनाना चाहती है।