कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा अलीगढ़ का हैबिटेट सेंटर,446.27 करोड़ से 64 परियोजनाओं की सौगात

in #cm2 years ago

20221016_170808.jpgअलीगढ़: उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को दीपावली महापर्व से पूर्व अलीगढ़ को लगभग 450 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के हैबिटेट सेंटर में इन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर का लोकार्पण भी सम्मिलित रहा।
IMG-20221015-WA0139.jpg
मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि अलीगढ़ के विकास की पहचान बनने जा रहे इस हैबिटेट सेंटर को स्व0 बाबूजी श्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाना चाहिए। बाबूजी कल्याण सिंह ने प्रदेश में अपने पहले कार्यकाल में ही सुरक्षा का वातावरण कैसा होना चाहिए, इसके लिए एक आदर्श व्यवस्था दी।
IMG-20221015-WA0135.jpg
अलीगढ़ के उत्पाद को कैसे मान्यता मिले, इसकी परिकल्पना भी 31 वर्ष पहले बाबूजी कल्याण सिंह ने दी थी। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में आज हम अलीगढ़ समेत तमाम जिलों के प्रोडक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।
IMG-20221015-WA0162.jpg
इस अवसर पर सीएम योगी ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण किया एवं आशीर्वाद के साथ ही उपहार में उन्हें खिलौने भी प्रदान किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र, स्मार्टफोन, टैबलेट व घर की चाभी वितरित की।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अलीगढ़ आने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 450 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ। अलीगढ़ वासियों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में योगदान दिया। जिला प्रशासन का धन्यवाद जिन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया। ये उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि हैबिटेट सेंटर तैयार होकर विकास की नई कहानी कह रहा है। विकास किसी भी सरकार की प्राथमिकता होती है, लेकिन सरकार ही पैसा दे और हम जनसहभागिता न निभाएं तो विकास अधूरा रह जाता है। आमजन जब सहयोग करता है तो विकास की गति बढ़ जाती है, वह नई ऊंचाई को छूता है। ये हमारा सौभाग्य है कि पीएम के विजन के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, लोक कल्याण, युवाओं के उत्थान एवं युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को मिल रही हैं। यही सबका साथ, सबका विकास पीएम का मंत्र है।
IMG-20221015-WA0156.jpg
हैबिटेट सेंटर में 170 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अच्छे कांफ्रेंस रूम बनाए गए हैं। पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सेफ सिटी के तहत हर बेटी, हर व्यक्ति को और हर वाहन को सुरक्षा की गारंटी ये भवन यहां से देना प्रारंभ करने जा रहा है। यहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स होंगे, अच्छे सेंटर होंगे। यहां के विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक ऑडीटोरियम भी बनाया गया है। ये हैबिटेट सेंटर अलीगढ़ को पहचान दिलाने के लिए जाना जाएगा। इसे बाबूजी कल्याण सिंह के नाम से पहचाना जाना चाहिएं।
20221016_170808.jpg
कहीं भी समाज में कुरीति है, दुर्व्यव्यवस्था है, अराजकता है तो समाज को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। कुपोषण के खिलाफ खड़ा होना होगा। टीबी के खिलाफ सरकार योजना चला रहे हैं। कोई व्यक्ति टीबी से ग्रसित है तो हम उसे जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर उसकी मदद कर सकते हैं। जब जनता की सहभागिता होती है तो उसके फलस्वरूप हैबिटेट जैसा सेंटर तैयार होकर सामने आता है।IMG-20221015-WA0136.jpg