Crime:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने रास्ता रोक युवक को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

in #fiyring2 years ago

Greater-noida-murder.jpgIMG-20221228-WA0142.jpgजनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के साधु आश्रम के पास देर रात रास्ते में घात लगा कर बैठे बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर दुकान के लिए परचून का सामान लेने जा रहे युवक को घेर कर गोली मार दी। बाइक सवार युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में थाना हरदुआगंज थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने के बाद घायल युवक को उपचार के लिए AMU के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां गोली लगने के बाद युवक उपचार जारी है। तो वही हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल हुए युवक का कुछ दिन पहले गांव के ही लड़कों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते इस गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है।
IMG-20221228-WA0138.jpg
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव भवनगढ़ी निवासी सुनीता देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि उसका बेटा संदीप उर्फ बंटी साधु आश्रम के पास परचून की दुकान चलाता है। देर शाम उसका बेटा दुकान बंद कर बाजार से दुकान के लिए सामान लेने जा रहा था। तभी साधु आश्रम के पास रास्ते में घात लगा कर बैठे बदमाशों ने दुकान के लिए सामान लेने जा रहे उसके बेटे को घेरकर गोली मार दी। गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे घायल युवक के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के ही युवक गोलू, सोनू, दिवाकर और अमन से लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते गोलू और उसके साथियों ने उनके बेटे संदीप उर्फ बंटी को गोली मारी है। वहीं साधु आश्रम के पास सामान लेने जा रहे युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही थाना हरदुआगंज थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से खून से लथपथ जमीन पर घायल पड़े युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली लगने से घायल युवक के परिवारी जनों से पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही कार्रवाई में जुटी हुई है।