NH-91 पर टोल फ्री कर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों ने गभाना टोल पर किया धरना प्रदर्शन

in #toll2 years ago

IMG-20230211-WA0026.jpg
अलीगढ़: दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे-91 स्थित गभाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं में उस वक्त आक्रोश पनप गया। जब टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मियों ने टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट संगठन के झंडे लगी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को निशुल्क निकालने से मना कर दिया। तो टोल प्लाजा पर निशुल्क गाड़ी निकाल रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना आई कार्ड भी टोल कर्मियों को दिखाया। लेकिन बावजूद इसके टोल कर्मियों ने गाड़ी निकालने से मना करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर डाली। निशुल्क गाड़ी निकालने को लेकर टोल प्लाजा पर भानू गुट के कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता की खबर जंगल में लगी आग की तरह गुटके सभी कार्यकर्ताओं में फैल गई और संगठन से जुड़े सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगें। जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को सभी वाहनों के लिए फ्री करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर मामला बढ़ता देख प्रोजेक्ट मैनेंजर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे भानु गुट के कार्यकर्ताओं को टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
IMG-20230211-WA0021.jpg
वहीं आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन भानु गुट अलीगढ़ के समस्त पदाधिकारीयो ने दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे-91 स्थित गभाना टोल प्लाजा पर संगठन की पट्टी झडा़ लगी हुई एंव पदाधिकारीयो द्वारा अपना आई कार्ड दिखाने के बावजूद भी टोल से नि: शुल्क गाडी़या नहीं निकलने देने के चलते आये दिन टोल कर्मचारियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारीयो से अभ्रदता करने की शिकायत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर भानु गुट के कृष्णा ठाकुर जिलाध्यक्ष अलीगढ़ व प्रदेश महासचिव डॉ.शीलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित सैकड़ो पदाधिकारीयो ने गभाना टोल 25 मिनट फ्री कर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गये एंव नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुचे प्रोजेक्ट मैनेंजर मुकेश कुमार, मैनेंजर इन्द्रजीत चौधरी, दिनेश कुमार, एंव एसओ गभाना अवधेश कुमार ने धरने पर आक्रोशित भाकियू भानु गुट के पदाधिकारीयो से वार्ता कर टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया गया जिसके बाद टोल प्लाजा पर हंगामा कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शांत हुये।
IMG-20230211-WA0027.jpg
वहीं भानु गुट के अजीत पाल सिंह राघव ने कहा कि उनके संगठन की गाड़ी पर संगठन का नाम लिखा हुआ एंव झडा़ होने के बाद भी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं से वसूला जाता है। जबकि तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी से गभाना टोल पर तैनात टोल कर्मचारियों के द्वारा अभद्रता की जाती है। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश महामंत्री गोविल सिंह जादौन ने कहा कि अगर टोल कर्मचारियों के द्वारा टोल वसूलने की एंव अभ्रदता की गयी तो भारतीय किसान यूनियन भानु टोल प्लाजा गभाना पर ही उग्र आन्दोलन करेगा।