अलीगढ़ में देखिए कहा हुआ तमंचे की नोक पर देर रात महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप, Fir दर्ज

in #aligarh2 years ago

20220415_154939.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा इलाके के गांव में हैवानों के द्वारा एक अबला नारी के साथ तमंचे की नोक पर सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के साथ तमंचे की नोक पर हवस के भूखे भेड़िए वहशी दरिंदों के द्वारा गैंगरेप किए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जहां गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की घटना के दौरान महिला अपने पशुओं को रखवाली करने के लिए चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान महिला के साथ गैंग रेप करने वाले व्यक्ति ने महिला को चारपाई पर अकेले सोता हुआ देख मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसको कमरे के अंदर ले गए जहां उसके साथ बारी बारी से सामूहिक बलात्कार किया गया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ जिस वक्त आरोपियों के द्वारा गैंगरेप किया जा रहा था उस दौरान महिला गैंग रेप करने वाले आरोपियों के चुंगल से अपने आप को बचाने के लिए चीखने चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग नींद से जाग गए। जिसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला के साथ गैंग रेप करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही लोगों के द्वारा गांव की एक महिला के साथ देर रात सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताते चलें कि थाना गोंडा क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला देर रात अपने घेर में पशुओं की रखवाली करने के लिए चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान महिला पशुओं की रखवाली करने के लिए अकेली चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान गांव का ही बहोरन सिंह पुत्र अमर सिंह महिला को अकेला दे अपने साथियों के साथ मिलकर चारपाई पर सो रही महिला के पास पहुंच गया जिसके बाद महिला को अकेला देखकर उसके पास पहुंचे बहोरन सिंह ने चारपाई पर सो रही महिला को अपने साथियों के साथ दबोच लिया। जिसके बाद महिला को चारपाई से उठाकर चारों लोग अपने साथ अंदर ले गए। जहां बोहरन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ जबरन बारी बारी से सामूहिक बलात्कार किया गया। इस दौरान जब महिला के साथ चारों लोग जबरन बलात्कार कर रहे थे तो महिला ने अपने आप को छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगी थी लेकिन उसके बावजूद भी सभी लोग महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार करते रहे जिसके बाद महिला ने अपने आप को बचाने के लिए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर देर रात परिवार के लोग नींद से जाग गए। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज से परिवार के लोगों के जागने की भनक लगते ही महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाला बोहरन सिंह अपने साथियों के साथ महिला को तमंचे का खौफ दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे मौके से फरार हो गए। सामूहिक गैंगरेप की शिकार हुई महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों को महिला ने बताया कि गांव के ही बहोरन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ तमंचे की नोक पर जबरदस्ती सामूहिक गैंगरेप किया है। महिला के मुंह से गैंगरेप की घटना सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गए और उनके होश उड़ गए जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग सामूहिक गैंगरेप की शिकार हुई महिला को अपने साथ लेकर थाना गोंडा पहुंचे और अपने साथ हुई घटना पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के पती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गांव के ही बोहरन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं इस पूरे मामले पर थाना गोंडा थाना अध्यक्ष उमेश चंद शर्मा का कहना है कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी बहोरन सिंह पुत्र अमर सिंह के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Sort:  

महिला अपराध लगातार बढ़ रहा है

👌👌✍🏻

👍

👍