एडीएम सिटी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

in #hospital2 years ago

IMG-20230213-WA0014.jpg
अलीगढ़: जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं का जनता तक लाभ पहुंचाए जाने को लेकर एडीएम सिटी के द्वारा जिला में मानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। एडीएम सिटी के द्वारा अचानक किए गए इस उचक निरीक्षण को देख स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम सिटी ने स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि इलाज के दौरान किसी भी मरीज के साथ लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
IMG-20230213-WA0013.jpg
IMG-20230213-WA0012.jpg
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अलीगढ़ के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी मीनू राणा ने जिला मलखानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर जिला मलखान सिंह अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम सिटी मीनू राणा ने निरिक्षण के दौरान स्वास्थ सेवाओं का जायजा लिया गया तो वही अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीजों से स्वास्थ सेवओं को लेकर हाल चाल जाना।इसके साथ ही एडीएम सिटी ने अस्पताल की सीएमएस को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।