देखिए BJP छल कपट से जीती उप चुनाव: अखिलेश यादव

in #up2 years ago

Akhilesh-Yadav-File.jpgउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ और रामपुर में हुई हार के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा सवालिया निशान खड़े करते हुए आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर जीत का झंडा लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी पर छल कपट से जीत दर्ज करने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग कर छलबल से जनमत को प्रभावित करने का षडयंत्र किया है। भाजपा की सत्ता लोलुपता ने प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा की यह जीत छल कपट की जीत है।अखिलेश ने रविवार की शाम को जारी एक बयान में कहा कि आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर सपा मजबूती से चुनाव लड़ी है। जनता का रुझान सपा की ओर रहा। भाजपा ने अपने पक्ष में जबरन मतदान के लिए सभी अलोकतांत्रिक व निम्नस्तर के हथकंडे अपनाए। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। उन्हें डराया धमकाया गया। पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को थानों में जबरन अवैध तरीके से बैठा लिया। पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों से बाहर कर दिया गया।अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि है कि नामांकन के समय चीरहरण, नामांकन निरस्त कराने का षड्यंत्र, प्रत्याशियों का दमन, मतदान से रोकने के लिए दल-बल का दुरुपयोग, काउंटिंग में गड़बड़ी, जन प्रतिनिधियों पर दबाव, चुनी सरकारों को तोड़ना व ये है आज़ादी के अमृतकाल का कड़वा सच! समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर पर लिखा गया कि भाजपा की ये जीत बेईमानी, छल, सत्ता का बल, लाठी और गुंडागर्दी का दम, लोकतंत्र और संविधान की अवहेलना, जोर जबरदस्ती, चुनाव आयोग की धृतराष्ट्र दृष्टि और भाजपाई कौरवी सेना की जनमत अपहरण की जीत है।