पधार रहे डीसीएम केशव प्रसाद मौर्या, पुष्पक विमान से 26 को पहुंचेंगे अलीगढ़

in #deputy2 years ago

6b7708d2-53a1-11ec-ae8d-1c9a743e513a_1638471461232_1646989394933.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सूचना विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 जुलाई को अपने पुष्पक विमान से अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। अपने पुष्पक विमान से अलीगढ़ पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में बैठकर बातचीत करेंगे तो वही जनपद में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्तालाप करेंगे।जबकि विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में स्थापित अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित विकास भवन कार्यालय में तैनात जिला सूचना अधिकारी के द्वारा सूचना दी गई है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 जुलाई को हेलीकॉप्टर से करीब 12:35 मिनट पर अलीगढ़ पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 12:50 पर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के उपरांत जनपद के ग्राम में विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 2:00 बजे जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में मोदी @20 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रघुनाथ पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद उपमुख्यमंत्री 3:40 पर विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में स्थापित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया जाएगा। रोहिणा सिंहपुर गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने उड़न खटोला के साथ अलीगढ़ जिले से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए उड़ान भरने के बाद रवाना हो जाएंगे।

Sort:  

आपकी सभी खबरों को लाइक कर दिया है, सहयोग अपेक्षित आपसे