अलीगढ़ 19 जून तक UP में होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री,कब से बारिश के आसार

in #up2 years ago

अलीगढ़: मानसून इस वक्त पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। इसके साथ ही मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी जोरदार एंट्री 19 जून तक हो जाएंगी।जबकि मौसम विभाग कह रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोएंगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया भी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। जिसकों देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा।जबकि बदली के साथ बरसात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले भी भीषण गर्मी चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी। मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।