अलीगढ़ 13 जून को Delhi में कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च,क्योंकि ED के सामने उपस्थित होंगे राहुल गांधी

in #up2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्णय लिया गया है कि 13 जून को दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा सड़कों पर उतर कर शांति मार्च निकाला जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर शांति मार्च निकालने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बताया कि राहुल गांधी 13 जून को ईडी के सामने भी पेश होंगे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा शांति मार्च निकाला जाएगा।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ओर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बॉबी बसी सहित जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 जून को दिल्ली में शांति मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं।जबकि 13 जून को दिल्ली में राहुल गांधी को ईडी के समक्ष उपस्थित होना है। जिनके समर्थन में कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा शांति मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के एआईसीसी के सदस्य गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व शहर अध्यक्ष गण, पीसीसी के सदस्य गण, विधानसभा का चुनाव लड़े सभी पूर्व प्रत्याशी गण, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, सभी फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी गण, सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण, सभी नगर पालिका के चेयरमैन एवं उनके पदाधिकारी गण सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष गण एवम वार्ड अध्यक्ष गण तथा कांग्रेस में आस्था एवं विश्वास रखने वाले सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।