JAIL : कैदियों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

in #rakhi-ballia2 years ago (edited)

BALLIA। जिला कारागार में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न स्थानों से पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर जिन भाइयों की बहनों वहां नहीं पहुंची उनकी IMG-20220812-WA0246.jpgकलाई पर ब्रह्म कुमारी संस्था की मुख्य संरक्षक उमा दीदी एवं उनके साथ आई बहनों ने सभी बन्दियों के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके कलाई पर राखी बांधी। बहन उमा दीदी ने समाज से उपेक्षित बन्दियों से कहा कि रक्षाबंधन एक पवित्र संकल्प है, जिसमें बहन की सुरक्षा, देश सुरक्षा, समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी बंदी भाईयों से अनुरोध किया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्म कुमारी बहनों को उपहार की जगह अपनी एक बुराई दे। जेलर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्रह्म कुमारी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान कारागार में निरूद्ध बन्दियों में निराशा की किरण को आशा में परिवर्तित करने का काम करती है। साथ ही उनमें एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर उप करापाल अमर सिंह व रीना तिवारी के अलावा बंदी रक्षक आदि मौजूद।IMG-20220812-WA0245.jpgIMG-20220812-WA0248.jpg