इधर राजेंद्र गांजा बेचने में मस्त तो दूसरा गड्डी लेने में मस्त

in #local2 years ago

इधर राजेंद्र गांजा बेचने में मस्त तो दूसरा गड्डी लेने में मस्त

नशे के सौदागर नवानगर में जगह-जगह युवाओं को अवैध रूप से बेच रहे चरस व गांजा,

नवानगर पुलिस पूरी तरीके से नतमस्तक हो चुकी है आखिर कौन है राजेंद्र जीसके सामने नवानगर पुलिस पूरी तरीके से नतमस्तक दिख रही है

अवैध गांजे की बिक्री जोरों पर गांजा माफिया मस्त नवानगर पुलिस सुस्त।

सिंगरौली,नशे के जाल में फंस रहा सिंगरौली के युवा नवानगर भी उड़ता धुंआ बन चुका है। युवाओं की सांसों में चरस-गांजे का धुआं घुल रहा है।जो कि उन्हें भीतर से खोखला कर रहा है। नंदगांव में नशे के जाल को समेटने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कदम नहीं उठा रहा है। नंदगांव में हो रहें। गांजे के स्माग्लिंग की जड़ को खोदा जाए तो काफी कुछ सामने आ सकता है।सुत्रो के माने तो नंदगांव में महिला द्वारा गांजा की जो बिक्री की जा रही है। वो पुलिस की संरक्षण पर हो रही है। सूत्र बताते है की महिला का पुत्र पुलिस से सेटिंग जमाकर लंबे वर्षो से गांजा बड़े पैमाने पर अवैध गांजे का व्यापार में जुड़ा हैं।

सिंगरौली, में जगह जगह बिक रहा अवैध गांजा

नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव में दिन के उजाले में जगह जगह नशे के सौदागर द्वारा नशा उपलब्ध कराया जाता हैं। वहा की स्थानीय जनता भी सोशल मीडिया पर नशे को लेकर टिपण्णी करती है। नंदगांव में नशे के सभी वैरायटी आसानी से प्राप्त हो जाती है। ऐसा हम नही नशे से जुड़े लोग ही कह रहे है। लेकिन इन दिनों महिला की गांजे की बिक्री चरम सीमा पर है। बड़ा सवाल ये है की नवानगर थाना प्रभारी इन गांजा तस्कर पर लगाम लगाने में नाकाम क्यों साबित हो रहे है…?

कौन है राजेंद्र…?

कहते है की हर खेल में एक कैप्टन होता हैं। और इस गांजे के काले खेल का कैप्टन राजेंद्र है। सूत्र बताते हैं की राजेंद्र धीरे-धीरे गांजे के धंधे में उतरकर आज गांजे का थोक डीलर बन गया हैं। समूचे क्षेत्र में राजेन्द्र चर्चा में हैं। युवाओं को गांजे के धुएं में फसा खुलेआम पुलिस के नाक के नीचे गांजा चरस अफीम का बड़ा खेल खेला जा रहा है