विश्व संग्रहालय दिवस पर म्यूजियम में पर्यटकों को मिलेगी फ्री एंट्री

in #news2 years ago

fatah prakh.jpg परिंडों में सजेंगे स्मारक के चित्र ,म्यूजियम की थीम पर रंगोली
चित्तौड़गढ़। वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल चित्तौड़ दुर्ग में स्थित फतेह प्रकाश महल (म्यूजियम) में विश्व संग्रहालय दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन करीब दो साल बाद कि किया जा रहे है। साथ ही 18 मई को पर्यटकों को निःशुल्क एंट्री मिलेगी। राजकीय संग्रहालय, चित्तौड़गढ़ के अधीक्षक हिमांशु सिंह ने बताया कि विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। बीते दो साल में कोरोना के कारण कोई आयोजन नहीं हुआ। इस बार चित्तौड़ दुर्ग के मोनुमेंट्स थीम पर आयोजन होंगे।
मोनुमेंट्स के चित्रों से सजेंगे परिंडे
अधीक्षक ने बताया कि एक बार फिर इस साल आयोजन करने का मौका मिल रहा है। मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए। भीषण गर्मी को देखकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे। इन परिंडों को दुर्ग के अलग-अलग मोनुमेंट्स के चित्रों से सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। विभिन्न आर्टिस्ट को इनवाइट किया गया है। इसके बाद इन्ही परिंडों को सभी ऐतिहासिक भवनों के बाहर लगाया जाएगा।
म्यूजियम की थीम पर रंगोली
बुधवार को फतेहप्रकाश महल (म्यूजियम) परिसर पर रंगोली का आयोजन होगा। जहां आर्टिस्ट म्यूजियम की थीम पर रंगोली बनाएंगे। सिर्फ आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि स्कूल के बच्चे और स्काउट गाइड के स्टूडेंट भी भाग लेंगे। इसके लिए विभाग ने सबसे संपर्क भी किया है। इन दिनों गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। इसे पर्यटन के लिए ऑफ सीजन माना जाता है। फिर भी 400 से 500 तक के पर्यटक प्रकाश महल में आते हैं। संग्रहालय प्रशासन की ओर से यह तय कर दिया कि यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा। 18 मई को निःशुल्क एंट्री भी रखी गई है।
fatah prakh 12.jpgfatah prakh 11.jpg