आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल से थानों के निरीक्षण को लेकर पूछा सवाल

in #aatishi2 years ago

नई दिल्ली, 05 जून, 2022। IMG-20220605-WA0105.jpg

दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल से सवाल किया है कि पिछले 10 दिनों में उन्होंने कितने थानों का निरीक्षण किया है? आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल ने शपथ वाले दिन बोला था कि मैं दिल्ली की सड़कों पर रहूंगा। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में दर्जनों गंभीर अपराध हुए हैं, उपराज्यपाल ने गंभीर अपराधों को लेकर पुलिस को क्या आदेश दिए हैं? उपराज्यपाल की दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने महिला पर हमला किया है लेकिन एलजी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर लड़की के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ। क्या उपराज्यपाल ने मेट्रो का निरीक्षण किया? क्या वह दिल्ली पुलिस के साथ जोर बाग मेट्रो स्टेशन गए? उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उप राज्यपाल को निर्देश देकर भेजा है कि महिलाओं को सुरक्षा देना आपका काम नहीं बल्कि आपका काम केजरीवाल सरकार के काम में दखलंदाजी करना है। मोदी सरकार ने उपराज्यपाल को कहा है कि दिल्ली पुलिस से दूर रहिए। दिल्ली पुलिस को संभालना और कानून व्यवस्था को सुधारना आपका काम नहीं है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने आज पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक आतिशी ने कहा कि 26 मई को नए एलजी ने शपथ ली। उपराज्यपाल ने जिस दिन पद की शपथ ली तो कहा कि मैं एसी कमरे में बैठने वाला उपराज्यपाल नहीं हूं। मैं दिल्ली की सड़कों पर रहूंगा और वहां से काम करूंगा। उपराज्यपाल से पूछना चाहती हूं कि 26 मई से आज तक पिछले 10 दिनों में दिल्ली की कानून व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर और दिल्ली की पुलिस को सुधारने के लिए आपने क्या किया है? एलजी बताएं कि पिछले 10 दिनों में कितने पुलिस थानों का निरीक्षण किया है? गंभीर अपराधों को लेकर पुलिस वालों को क्या आदेश दिए हैं?

उन्होंने कहा कि 26 मई से आज तक दिल्ली में हुए बहुत बडे गंभीर अपराधों की लिस्ट है। 27 मई को एक 24 साल के ऑटो चालक की संगम विहार में चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया, तो क्या उपराज्यपाल ने संगम विहार थाने का निरीक्षण किया? जब 27 मई को 19 साल के लड़के को श्री राम कॉलोनी में मार दिया गया, तो क्या उन्होंने श्री राम कॉलोनी के थाने का निरीक्षण किया। जब 29 मई को वजीराबाद में एक संभल से आए हुए व्यक्ति का मर्डर हुआ, तो क्या उन्होंने वजीराबाद थाने का निरीक्षण किया? जब दो भाइयों को अंबेडकरनगर के बार में लड़ाई में मार दिया गया, तो क्या उन्होंने अंबेडकर नगर थाने का निरीक्षण किया। क्या उन्होंने दिल्ली पुलिस को जमीन पर जाकर कोई निर्देश दिया? जब मधु विहार में चाकू मारकर एक व्यक्ति का मर्डर हुआ, तो क्या उपराज्यपाल मधु विहार गए? जब आदर्श नगर में पीट-पीटकर एक व्यक्ति की मार दिया गया तो क्या वह है आदर्श नगर थाने गए? जब जोर बाग के मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ, तो क्या उपराज्यपाल ने मेट्रो का निरीक्षण किया? क्या वह दिल्ली पुलिस के साथ जोर बाग मेट्रो स्टेशन गए? उप राज्यपाल बताएं कि पिछले 10 दिन में उन्होंने जो वादा किया था कि वह ऑफिस में नहीं बैठेंगे तो अब तक उन्होंने कितने पुलिस थानों का निरीक्षण किया है?

विधायक आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल साहब आपके पुलिस अधिकारी महिलाओं के साथ अभद्रता, हिंसा करते हुए पकड़े जा रहे हैं और आपको कोई चिंता नहीं है। दिल्ली में ऐसे लॉयन ऑर्डर को मेंटेन करेंगे। द्वारका के डीसीपी ने कैलाश कॉलोनी के रेस्टोरेंट में महिला पर गिलास फेंककर अभद्रता की और हमला किया। उस महिला को इलाज कराने के लिए मैक्स अस्पताल लेकर जाना पड़ता है।

ग्रेटर कैलाश थाने की जनरल डायरी की रिपोर्ट दिखाते हुए विधायक ने कहा कि महिला के पति ने शिकायत की कि एक पुलिस अफसर ने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की और उन पर गिलास फेंक कर हमला किया। उपराज्यपाल साहब यह दिल्ली की लॉयन ऑर्डर की स्थिति है। ऐसा लगता है कि आपको केंद्र सरकार ने यह कह कर भेजा है कि आप दिल्ली पुलिस से दूर रहिए। दिल्ली पुलिस को संभालना, ठीक करना, न्याय व्यवस्था को सुधारना आपका काम नहीं है। क्योंकि पिछले 10 दिनों में जहां जहां पर भी बड़े गंभीर अपराध हुए वहां पर आप नहीं दिखे हैं। एक पुलिस अधिकारी महिलाओं के साथ अभद्रता करता है लेकिन आपने पुलिस विभाग की‌ कोई बैठक नहीं बुलाई और ना ही कोई निर्देश दिया। महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस का काम है, ना कि महिलाओं से अभद्रता करना और उन पर हमला करना।

उपराज्यपाल साहब ऐसा लग रहा है कि आपको केंद्र सरकार ने निर्देश देकर भेजा है कि दिल्ली पुलिस के काम में दखलअंदाजी करना, लॉ एंड आर्डर ठीक करना और महिलाओं को सुरक्षा देना आपका काम नहीं है। केजरीवाल सरकार के काम में दखलअंदाजी करना आपका काम है। क्योंकि पिछले 10 दिनों में यही एक काम आप करते हुए नजर आए हैं।