अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान के साथ संगरूर के उपचुनाव में गुरमेल सिंह के समर्थन में किया रोड शो

in #aap2 years ago

पंजाब, 20 जुलाई, 2022

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम सरदार भगवंत मान के साथ संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुनाम और बरनाला में रोड शो किया और वहां की जनता से "आप" के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि पंजाब की आवाज उठाने के लिए गुरमेल सिंह को लोकसभा में भेजिए, ताकि पंजाब के सारे मुद्दे लोकसभा में पहुंचे। भगवंत मान पंजाब से अकेले सांसद थे, जो आपकी आवाज लोकसभा में उठाते थे। आप लोगों ने अपने बेटे भगवंत मान को मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन पंजाब की आवाज लोकसभा में उठनी चाहिए। भ्रष्टाचार को लेकर "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा एक मंत्री गड़बड़ करते हुए पकड़ा गया। मीडिया और विपक्ष को भी नहीं पता था। फिर भी भगवंत मान ने खुद उसको जेल भेज दिया। आज तक कभी भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। हमने अपनी सभी गारंटियों पर काम शुरू कर दिया है। "आप" की सरकार एक जुलाई से पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने जा रही है। आगामी बजट में सरकारी स्कूलों को ठीक करने का काम भी शुरू होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सब लोग वोट डालने जरूर जाएं और झाड़ू का बटन दबाएं। जितना प्यार आज तक आप हमें देते रहे हैं, इस बार उससे दोगुने वोट पड़ने चाहिए।

पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के समर्थन में सुनाम और बरनाला में विशाल रोड शो किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के संयुक्त रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था और लोग बहुत ही उत्साहित थे। इस दौरान लोग "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गाड़ी से आगे आकर सेल्फी भी ले रहे थे।

एक जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त होने जा रही है, हमारी पहली गारंटी पूरी हो गई - अरविंद केजरीवाल

संगरूर लोकसभा क्षेत्र के सुनाम इलाके में आयोजित रोड शो के दौरान "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा अपना एक मंत्री गड़बड़ करते हुए पकड़ा गया। विपक्ष को नहीं पता था और मीडिया वालों को भी नहीं पता था। फिर भी भगवंत मान साहब ने खुद उसको जेल भेज दिया। आज तक कभी भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। हमारा अपना कोई अपना भ्रष्टाचार करेगा, तो हम उसको भी नहीं छोड़ेंगे और जो पिछले वालों ने भ्रष्टाचार किए हैं, वो भी पैसे वापस निकालेंगे। हमने पहले ही दी गई अपनी सभी गारंटियों पर काम करना शुरू कर दिया है। भगवंत मान ने एक ऐलान कर भी दिया है कि एक जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त होने जा रही है। हमारी सबसे पहली गारंटी पूरी हो गई, जो हमने कहा था।

"आप" के राष्ट्र संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बजट में पंजाब के सरकारी स्कूलों को ठीक करने का काम शुरू होगा। जैसे दिल्ली में स्कूल ठीक किए, वैसे ही पंजाब के सरकारी स्कूल भी ठीक करने का काम शुरू होगा। इसके साथ, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का भी ऐलान होगा। इस तरह, सारे काम शुरू हो रहे हैं। हालांकि थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान साहब पंजाब से अकेले सांसद थे, जो पंजाब से आपकी आवाज लोकसभा में उठाते थे। अब वे मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन पंजाब की आवाज लोकसभा में उठनी चाहिए। अब पंजाब की वह आवाज उठाने के लिए भगवंत मान की जगह हमारे गुरमेल सिंह को लोकसभा में भेजो, ताकि पंजाब के जितने भी मुद्दे हैं, वो सारे मुद्दे लोकसभा में पहुंचने चाहिए। मेरी आप सभी से विनती है कि आप सब लोग वोट डालने जरूर जाएं और झाड़ू का बटन दबाएं। जितना प्यार आज तक आप हमें देते रहें, इस बार उससे दुगने वोट पड़ने चाहिए, कम वोट नहीं पड़ने चाहिए।

हमने सरकारी नौकरियां निकाली हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम हो रहा है, स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक पर भी काम शुरू हो गया है- अरविंद केजरीवाल

वहीं, "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र के बरनाला में रोड शो के दौरान कहा कि अभी तक पंजाब से एक ही शख्स भगवंत मान थे, जो लोकसभा में पंजाब की आवाज उठाते थे। आप लोगों ने अपने बेटे भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया। अब लोकसभा में पंजाब की आवाज कौन उठाएगा? इसीलिए इस बार 23 जून को ज्यादा से ज्यादा झाड़ू का बटन दबाकर गुरमेल सिंह को वोट दीजिए, ताकि एक आदमी लोकसभा के अंदर जाए और फिर से मजबूती के साथ पंजाब की आवाज वहां पर उठाना चालू करें। आपने मान साहब को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। उनके मुख्यमंत्री बने अभी 3 महीने ही हुए हैं। तीन महीने में काम शुरू हो गया है। इन्होंने 75 साल में पंजाब को खराब किया और पंजाब को लूटा। अभी ठीक करने में थोड़ा टाइम तो लगेगा, लेकिन हमने काम शुरू कर दिया है। हम बहुत सारे काम कर रहे हैं। सरकारी नौकरियां निकाली हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ काम हो रहा है। एक जुलाई से पंजाब में बिजली मुफ्त हो जाएगी। स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक पर भी काम शुरू हो गया है। थोड़ा सा आप इंतजार करें। हमने जितना वादे किए थे, एक-एक वादा पूरा होगा। आम आदमी पार्टी अपनी एक-एक गारंटी पूरी करेगी। अब संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में "आप" उम्मीदवार गुरमेल सिंह को जिताकर पंजाब की आवाज फिर से लोकसभा के अंदर पहुंचानी है।

आपने हमें दो बार जिताकर लोकसभा में भेजा, संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से जीतकर अब हैट्रिक लगानी है- भगवंत मान

इस दौरान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि इस बार अपना रिकॉर्ड आप ही तोड़ो। आप लोगों का हमें बहुत प्यार मिला। आपने हमें दो बार संगरूर लोकसभा सीट से जिताकर लोकसभा में भेजा है। अब संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से जीतकर आपको हैट्रिक लगानी है। आम आदमी पार्टी का गुरमेत सिंह उम्मीदवार है। वो युवा प्रत्याशी हैं, उनको काम करने की बहुत इच्छा है और उनके पास बहुत जुनून है। अब हम सब को मिलकर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है।IMG-20220620-WA0007.jpg