राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीद बने 'आप' प्रत्याशी दुर्गेश पाठक

in #aap2 years ago

नई दिल्ली, 4 जून 2022*

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को वहां की जनता एक उम्मीद के साथ देख रही है। अभी राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की कवायद चल रही है, लेकिन क्षेत्र के लोग अभी से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए "आप" प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के घर H-316, न्यू राजेंद्र नगर आने लगे हैं। आज पांडव नगर के लोगों ने दुर्गेश पाठक से उनके घर आकर मुलाकात की और सीवर लाइन डलवाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। क्षेत्र की जनता का कहना है कि दुर्गेश पाठक पर हमें पूरा भरोसा है। वो लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हैं और उसका समाधान कराते हैं।

दिल्ली में राजेंद्र नगर विधान सभा से चुनाव लड़ रहे दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के उभरते युवा नेताओं में से एक हैं। दुर्गेश पाठक सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए 2010 में पहली बार दिल्ली आए थे। यह वह समय था, जब देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ माहौल तैयार हो रहा था। इस दौरान दुर्गेश पाठक को दिल्ली में रहकर आंदोलन को करीब से देखने का मौका मिला। इस आंदोलन ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। वह अभी तक अपने भविष्य को सुरक्षित करने या फिर देश के भविष्य को बेहतर बनाने के अपने जुनून में से किसी एक को चुनने की होड़ में कहीं फंसे हुए थे। उन्होंने देश सेवा भाव से और "आप" के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर इस जन आंदोलन से जुड़ने का मन बनाया और बाद वाले विकल्प को चुना।

दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा का उपचुनाव 23 जून को होने जा रहा है और वहाँ की जनता अभी से दुर्गेश पाठक को एक उम्मीद के साथ देख रही है। इलाक़े के लोग अभी से ही अपनी समस्याओं के हल ढूंढने के लिए दुर्गेश पाठक के घर H-316, न्यू राजेंद्र नगर आने लगे है। राजेंद्र नगर की जनता को पूरा विश्वास है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में और दुर्गेश पाठक की लीडरशिप से दिल्ली को गुड गवर्नेंस और एक ईमानदार सरकार का साथ मिल सकता है।

वहीं, "आप" प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के घर पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। लोग अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को ले कर दुर्गेश पाठक के घर पर आ रहे हैं। आज पाण्डव नगर के लोग दुर्गेश पाठक से मिलने के लिए उनके घर पर आए। उन्होंने पांडव नगर में सीवर की लाइन डलवाने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद किया। पांडव नगर के निवासियों ने "आप" प्रत्याशी दुर्गेश पाठक से आग्रह किया कि काम की गति को तेज कर उसे जल्दी से जल्दी पूरा करवाएं।

राजेंद्र नगर निवासियों कि दुर्गेश पाठक हमारे बच्चे जैसा है और इस इलाक़े को अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए हमें उस पर पूरा भरोसा है। दुर्गेश पाठक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और उनके एक अच्छे श्रोता होने के कारण वे उन्हें पसंद करते है। जब लोग उन्हें अपनी कोई समस्या समझा रहे होते हैं तो वे पूरी गंभीरता से उस पर ध्यान देते हैं। आप ज्यादातर राजनेताओं में यह गुण नहीं देखने को मिलता है।

वहीं, एक अन्य निवासी का कहना है कि दुर्गेश पाठक हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं और समस्याओं का निदान करवाते हैं। यह हमारे लिए खुशी की "आप" ने हमारे विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।!IMG-20220605-WA0026.jpg