Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में शिंदे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, BJP और शिंदे गुट के विधायकों ने ली शपथ
Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो गया. शिंदे गुट और बीजेपी के 9-9 विधायकों की शपथ ली. बताते चलें कि शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई में राज भवन में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था. पहले विधायकों को शपथ दिलाई गई, इसके बाद एक एक कर मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 20 हो गई है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है.