Himachal Weather : हिमाचल में कल से बारिश-तूफान; प्रदेश में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

in #himachal2 years ago

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला मंडी में गर्म हवाओं के चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है। छह शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया हैं। लू की चेतावनी के बीच ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, धोलाकुआं, बर्थिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का पारा एक बार फिर 44.3 डिग्री के पास पहुंच गया है। सुंदरनगर, नाहन, कांगड़ा, मंडी का अधिकतम तापमान 38 और 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में लोगों को शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया जाएगा।rain-111-2-768x468.jpg