मनरेगा कार्य का औचक निरीक्षण कर श्रमिकों को कानूनी अधिकारों के बारे में दी जानकारी

in #nadbai2 years ago

नदबई-IMG-20220521-WA0148.jpg जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति नदबई द्वारा अभियान के तहत नदबई क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनपुर एवं कबई मनरेगा साइट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएलबी चंद्रमोहन दहगवाल एवं पैनल अधिवक्ता पूरनमल शर्मा द्वारा नरेगा में कार्य कर रहे लोगों को शिविर लगाकर कानून संबंधी एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा लोगों को अभी कानून संबंधी जानकारी न होने की वजह से उनके साथ हो रहे अन्याय के साथ वह नहीं लड़ पाते हैं। इसलिए लोगों को कानून संबंधी जानकारी बहुत जरूरी है। इसके अलावा अधिकारियों ने श्रमिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रमिकों को कार्य स्थिति और कार्य मानकों को संरक्षित करने वाले सभी वैधानिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।