नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

in #nadbai2 years ago

नदबई - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र भरतपुर के ब्लॉक नदबई के एन वाई वी उत्तम धनगर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को बघेल बगीची मांझी में वृक्षारोपण किया गया।वृक्षों की संभाल हेतु तारबंदी मेड़बंदी की गई। समंदर बघेल ने बताया पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए स्वच्छ वायु के लिए हमें पेड़ अधिक से अधिक लगाने चाहिए। पेड़ पौधे ही हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। इस दौरान युवाओं ने पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। इस अवसर पर लोकेश सैन, रविंद्र बघेल, अंशु बघेल,भोला चौधरी उपस्थित रहे।IMG-20220605-WA0021.jpg