Only This Day 1August: असहयोग आंदोलन का शंखनाद,मीना कुमारी का जन्म दिन

in #history2 years ago

Screenshot_2022-08-01-09-51-48-08_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2.jpgभारत के साथ-साथ वैश्विक स्‍तर पर भी 1 अगस्‍त का दिन बेहद महत्‍वपूर्ण रहा है। आज ही के दिन 1920 में अंग्रेजों के अन्‍यायपूर्ण कानूनों के विरोध में महात्‍मा गांधी ने असहयोग आंदोलन का शंखनाद किया था। विश्‍व स्‍तनपान सप्‍ताह की शुरुआत आज से हो रही है। हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक मीना कुमारी का जन्‍म भी आज ही के दिन हुआ था।

जोसेफ प्रेस्ले ने पहली बार आक्सीजन गैस की पहचान की
1774 में आज ही ब्रिटिश विज्ञानी जोसेफ प्रेस्ले ने पहली बार मरक्यूरिक आक्साइड को जलाकर डिफ्लास्टिकेटेड एयर की पहचान की थी। इसके बाद 1777 में फ्रांसीसी विज्ञानी एंटोनी लेवोजियर ने इस गैस को आक्सीजन नाम दिया था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की
अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण कानूनों के विरोध में 1920 में आज ही महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन का आगाज किया था। इस दौरान छात्रों ने सरकारी स्कूल-कालेजों का बहिष्कार कर दिया तथा लाखों कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। 1857 के बाद इस आंदोलन ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी।

हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में थीं मीना कुमारी
1932 में आज ही प्रसिद्ध अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म बंबई (अब मुंबई) में हुआ था। उनके बचपन का नाम महजबीं बानो था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। पिता के रंगमंच से जुड़े होने की वजह से मीना कुमारी में अभिनय के प्रति रुचि जगी। उन्होंने 1939 में बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘लेदरफेस’ में काम किया था। 1952 में ‘बैजू बावरा’ फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई। 1972 में ‘पाकीजा’ फिल्म ने उन्हें अमर बना दिया। इस फिल्म से उन्हें काफी शोहरत मिली। उन्होंने करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इस दौरान अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। 31 मार्च, 1972 को उनका निधन हो गया। एम
आज के दिन ये भी खास...

महात्मा गांधी का असहयोग आंदोलन शुरू (1920)
गांधी जी ने केसर-ए-हिंद का पुरस्कार लौटाया (1920)
देश की सभी एयरलाइनों का राष्ट्रीयकरण (1953)
श्रीलंका ने भारत को हराकर एशिया कप जीता (2004)
जन्मतिथि

क्रिकेटर अरुण लाल (1955)
सांसद एवं बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष (1964)
अभिनेत्री तापसी पन्नू (1987)
टीवी कलाकार अमर उपाध्याय (1976)
जयंती
स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन (1882)
मीना कुमारी (1932)
कमला नेहरू (1899)
अभिनेता भगवान दादा (1913)
पुण्यतिथि

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक (1920)
कम्युनिस्ट नेता हरकिशन सिंह सुरजीत (2008)
नीरद सी चौधरी (1999)
विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत आज से हो रही है। प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह प्रताप 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं कार्य को दृढ़तापूर्वक एकसाथ करने का समर्थन देना है। साथ ही इसका यह उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना है।