Monkeypox in children : अमेरिका में पहली बार बच्चो में मिला मंकीपॉक्स,इलाज जारी

in #international2 years ago

Screenshot_2022-07-23-08-41-02-84_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2__01.jpg संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बच्चों में मंकीपाक्स के मामलों की पहचान हुई है। कैलिफोर्निया में एक बच्चा और एक शिशु, जो अमेरिका के मूल निवासी नहीं है, वायरल बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बच्चों का किया जा रहा इलाज
'रायटर्स' के मुताबिक, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि दो मामले असंबंधित हैं और संभवत: घरेलू संचरण का परिणाम है। एजेंसी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है और उनका इलाज किया जा रहा है।

मंकीपाक्स के इस साल 14 हजार से अधिक मामले
इस साल अब तक 60 से अधिक देशों में मंकीपाक्स के 14,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अफ्रीका में मंकीपाक्स से पांच लोगों की मौतें भी हुई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पुष्टि किए गए 2,891 मंकीपाक्स मामलों में से 99% पुरुषों में पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष शामिल हैं, लेकिन कुछ मुट्ठी भर महिलाएं और ट्रांसजेंडर पुरुष हैं, जो संक्रमित हो गए हैं।