Climate change: जलवायु परिवर्तन से हिमालय पे बढ़ रहा है खतरा,

in #india2 years ago

Screenshot_2022-07-23-09-02-15-03_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2.jpgदुनिया में जलवायु परिवर्तन और हिमालय में अनियोजित मानवीय हस्तक्षेप से पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आम लोगों को काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि हाल ही में, अचानक आई बाढ़ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास एक बेस कैंप को नष्ट कर दिया, जिसमें 15 तीर्थयात्री मारे गए थे। अब इसपर विशेषज्ञ ने लोगों और सरकार को चेताया है और कहा है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं।

आने वाले समय में बढ़ सकता है खतरा
दक्षिण एशिया नेटवर्क आन डैम्स, रिवर एंड पीपल (SANDRP) के समन्वयक हिमांशु ठक्कर के अनुसार जलवायु परिवर्तन ने दुनिया के लिए खतरा पैदा किया है। और आने वाले समय में यह कई गुणा तेजी से विनाश ला सकता है। इसके चलते ही भूस्खलन, अचानक बाढ़ आना और बादल फटने जैसी घटनाएं अधिक विनाशकारी बनती जा रही है।

इन वजहों को विशेषज्ञ ने बताया कारण
ठक्कर ने कहा कि गैर-विचारित मानवीय हस्तक्षेपों जैसे बांधों, जल विद्युत परियोजनाओं, राजमार्गों, खनन, वनों की कटाई, भवन, अनियमित पर्यटन और तीर्थयात्रा के कारण पहाड़ों की नाजुकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हिमालय के लिए एक विश्वसनीय आपदा प्रबंधन प्रणाली भी नहीं है जिसके चलते नुकसान और बढ़ सकता है।