संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए आशाओं ने की बैठक

in #kairana2 years ago

IMG-20220707-WA0043.jpgकैराना। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु आशाओं की बैठक हुई। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आरिश खान ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संचारी रोगों से बचाव हेतु लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। साफ-सफाई के बारे में बताना है। इसके अलावा 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत डोर-टू-डोर बुखार, टीबी के संभावित मरीजों व कोविड से वंचित लोगों आदि की सूची बनाई जाएंगी। इसके बाद उनकी जांच एवं उपचार कराना हैं। उन्होंने अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए।