राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराने के आदेश

in #kairana2 years ago

IMG-20220729-WA0023.jpgकैराना। 13 अगस्त को होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतू जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियो की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का चिन्हिकरण करके उनके निस्तारण पर विचार विर्मश किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहबाद व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन व तैयारियो के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियो की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतू अधिक से अधिक वादो का चिन्हिकरण करने व जनपद शामली में लंबित ई चालान व एन आई एक्ट वादो एक सिविल प्रकृति के वादो के निरूतारण के विषय पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। राष्ट्रीय लोक अदालत के सन्दर्भ में तैयारियो के बारे में व्यापक स्तर पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा से अपेक्षा की गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतू लाभार्थियो के मध्य अधिक से अधिक जागरूकता लाने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करे। इस अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश पोक्सो मुमताज अली, अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार, अपर जिला सत्र न्यायाधीश (रेप एंड पोक्सो) रेशमा चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव, सिविल जज सिनियर डिविजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा, सिविल जज सिनियर डिविजन प्रतिभा, सिविल जज जूनियर डिविजन सुधा शर्मा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण सिंह उपस्थित रहे।