चीन को लगा जोरदार झटका, अब TATA बनाएगी iPhone

in #apple2 years ago

भारत स्मार्टफोन के बड़े मार्केट के तौर पर उभर रहा है। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों का चीन से मोहभंग हो रहा है। ऐसे में वो नए ठिकाने के तौर पर भारत को सबसे मुफीद मान रही है। भारत में बढ़ते हुए स्मार्टफोन के कारोबार में टाटा ग्रुप (Tata Group) भी एंट्री लेने जा रही है। इस मामले में टाटा ग्रुप की भारत में iPhone बनाने वाली कंपनी Wistron Corp से बातचीत चल रही है। इस साझेदारी में Tata Group iPhone बनाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ग्रुप (Tata Group) ताइवान की कंपनी का अधिग्रहण करके iPhone प्रोडक्शन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना चाहती है।
download (1).jpeg
बता दें कि चीन में कोविड के बढ़ते मामलों और उसकी वजह से जारी प्रतिबंध जारी हैं। इसकी वजह से ऐपल को कारोबारी हिलाज से नुकसान हो रहा है। यही कारण है कि ऐपल कंपनी चीन से अपना कारोबार शिफ्ट करना चाहती है। इसके लिए ऐपल को भारत सबसे बेहतर जगह महसूस हो रही है। इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि ऐपल हर साल चीन से भारत करीब 3,70,00 यूनिट iPhone का शिपमेंट करती है जो कि साल 2022 में 5,70,000 यूनटि हो सकता है। साथ ही चीन के मुकाबले भारत में लेबर कॉस्ट कम है। इन सभी चीजों के ध्यान में रखते हुए ऐपल भारत में अपने प्रोडक्ट का निर्माण बढ़ाना चाहती है।

download (1).jpeg