दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की हत्या

in #crime2 years ago

दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की सत्संग कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय में हुए झगड़े में एक शख्स की मौत। मृतक का नाम राजा बाबू। दोनों आरोपी मोहित व साहिल भी उसी कॉलोनी के रहने वाले गिरफ्तार।


उत्तरी पश्चिमी जिला पुलिस ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस को अस्पताल से कौल मिली थी कि एक घायल शख्स को अस्पताल में लाया गया है जिसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरस ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 21 साल के राजा बाबू के रूप में हुई जो सत्संग कॉलोनी वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला था। जांच करने पर पता चला कि मृतक का दो लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था जो उसी कॉलोनी के रहने वाले हैं। सार्वजनिक शौचालय में इन दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ जिसके बाद राजा बाबू की पिटाई कर दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के नाम मोहित और साहिल है जो उसी कॉलोनी के रहने वाले हैं।

Raja Babu Murder News Wazirpur Industrial Area Delhi #aa_news @AA News