दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर, दिल्ली हुई बदरंग

in #delhi2 years ago

दिल्ली में जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर, दिल्ली हुई बदरंग। देश की राजधानी दिल्ली कूड़े से छुटकारा नहीं पा रही है। जगह जगह पर आपको कूड़ा ही कूड़ा नजर आएगा। ऐसी एक जगह है जहांगीरपुरी का मंगल बाजार चौक।
Thumbnail_1653887479793.jpg
ये है जहांगीरपुरी का मंगल बाजार चौक। चौक को सजाने की बजाय चौक के ऊपर कूड़ा डाला गया है। यहां चौक पर किसी भी तरह की फूलों की खुशबू नहीं बल्कि कूड़े की बदबू आसपास के लोगों को आती रहती है । बदबू इतनी ज्यादा आती है कि लोगों को नाक दबाकर यहां से गुजरना पड़ता है इसलिए लोग इस कूड़े से बेहद परेशान है। साथ ही इस कूड़े की वजह से लंबा जाम भी लग जाता है क्योंकि कूड़े का ढेर छोटा नहीं बड़ा है और एक जगह नहीं कई जगह इस तरह के कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
Thumbnail_1653887498816.jpg
दिल्ली में कूड़े को हटाना नगर निगम की जिम्मेदारी है लेकिन नगर निगम दिल्ली को पूरा मुक्त करने में पूरी तरह अभी तक सफल नही रहा है। फिलहाल नगर निगम अब दिल्ली में सीधा अधिकारियों के अंडर में है। पहले भी निगम था तो अधिकारियों के प्रशासनिक अधीन लेकिन उस पर कहीं न कहीं पॉलिटिकल हस्तक्षेप होता था। फिलहाल निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया और अब नगर निगम में सर्वे सर्वा कमेटियों के अध्यक्ष और निगम पार्षद या मेयर नहीं बल्कि खुद नगर निगम के सरकारी कर्मचारी है और लोगों को आशा जगी है कि व्यवस्था कुछ बेहतर हो।