आंधी से 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित

in #sant2 years ago

IMG_20220524_102656.jpg
संतकबीरनगर। सोमवार को दोपहर तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और धूल भरी आंधी चली। इसके कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीस विद्युत पोल टूट गए, जिसके कारण करीब 300 गांवों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही आंधी में कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। शहर में लगे होर्डिंग्स भी गिर गए हैं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
तेज आंधी के चलते खलीलाबाद कस्बे के मड़या में बिजली के तार पर पेड़ गिर गया, जबकि डाक बंगला के पास विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे आधे शहर में बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह विद्युत पोल टूट गए हैं, इसके चलते जिले भर में करीब तीन सौ गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बीच आंधी रुकने के बाद विद्युत कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। धनघटा प्रतिनिधि सोमवार के दोपहर बाद आई आंधी से जहां तमाम विद्युत पोल गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं पेड़, छप्पर, टीन शेड धराशाई हो गए। आंधी-पानी से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। आंधी के कारण हैंसर बाजार, पौली, उमरिया बाजार आदि जगहों पर विद्युत पोल तार के साथ जमीन पर गिर गए। जिसे ठीक करने के लिए विद्युत निगम के कर्मी जुटे हुए हैं। देर रात तक विद्युत सप्लाई बहाल होने की संभावना विद्युत निगम के कर्मी जता रहे हैं