खिदमत ए खाल्क़ ब्लड डोनेशन ग्रुप के आशु चिश्ती ने कलाबाई को किया रक्तदान

खिदमत ए खाल्क़ ब्लड डोनेशन ग्रुप के आशु चिश्ती ने कलाबाई को किया रक्तदान

शाजापुर-शाजापुर के सिविल हॉस्पिटल में ग्राम टीटोड़ी की रहने वाली कला बाई को B पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी। कला बाई ओर उनके भतीजे दोनों ब्लड के लिए भटक रहे थे किन्तु दोनों को B पॉजिटिव ब्लड कही से नही मिला।
लेकिन शाजापुर के खिदमत ए खाल्क़ ब्लड डोनेशन ग्रुप शाजापुर को इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो खिदमत ए खाल्क़ ब्लड डोनेशन ग्रुप शाजापुर के ग्रुप एडमिन आजम खान ने B पॉजिटिव ब्लड की जानकारी अपने ग्रुप में डाली तभी ग्रुप के सदस्य और SYF शाजापुर जिलाउपाध्यक्ष आशु पठान चिश्ती ने आजम खान को बताया के मेरा ब्लड ग्रुप B पॉजिटिव है में कला बाई को ब्लड दे दूँगा।
आशु पठान शाजापुर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और कला बाई को अपना कीमती B पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया।
कला बाई ओर उनके भतीजे ने आशु पठान को ढेर सारी दुआएं दी।