घटासनी-बरोट राजमार्ग पर हुआ भूस्खलन।

in #himachal2 years ago

893d1249-5653-4b94-b858-ce1d0a015b64_1659862218467.webp
हिमाचल में मंडी के उपमंडल झंटिंगरी में घटासनी-बरोट राजमार्ग पर रविवार को भूस्खलन हो गया। मार्ग पर मलबा आने की वजह से वह बंद हो गया। यात्रियों और पर्यटकों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए 3 JCB मशीने लगा रखी हैं। जगह-जगह पर भूस्खलन के चलते मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है।
बता दें कि शनिवार को भी यह मार्ग लगातार 9 घंटे बंद रहा था। जिससे मंडी जिला की चौहारघाटी सहित कांगड़ा जिला के छोटा बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। रविवार को फिर जगह-जगह पर भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। सिल्हास्वाड़ के पास भी पहाड़ी से भूस्खलन होने से बंद हो गया। ऐसे में फिर से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

विभागीय सहायक अभियंता रूप चंद ने कहा कि उपमंडल में 3 JCB मशीनें बरसात में सड़क मार्गों को बहाल करने के लिए तैनात की हैं। जिनमें 2 मशीनें सुधार और मढ़ भेजी गई हैं। सिल्हास्वाड़ के पास बंद मार्ग को बहाल करने के लिए बरोट से मशीन भेजी जा रही है। जिसे घटनास्थल पर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। उन्होंने जाम में फंसे यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

Sort:  

Please like me news 🙏