विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में पौधारोपण

in #hardoi2 years ago (edited)

FB_IMG_1654411971247.jpgजिला जेल में हुआ पौधारोपण, कैदियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

जेलर ने अध्ययनरत महिला बंदियों को वितरित किया परीक्षाफल
.
हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जिला कारागार में जेलर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार निवारण कायाकल्प केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा 75 पौधे रोपित किये गए। इस मौके पर जेलर ने पौधों के महत्व व पर्यावरण के विषय पर विस्तृत चर्चा की। जेल में बेसिक शिक्षा ग्रहण कर रही महिला बंदियों को परीक्षा फल भी वितरित किया गया।

जेलर श्री सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस पर 75 पौधे जेल के अंदर रोपित किए गए हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। भ्रस्टाचार निवारण कायाकल्प केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता विमलेश शर्मा के अलावा प्रमोद सहगल व अनीस खान ने जेल में बंद महिला व पुरूष कैदियों से भी वृक्षारोपण कराया व उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर महिला बंदी रामबेटी, रजनी, माधुरी, सोनी, ममता, सर्वजीत, रामू, अनुज, अरुण कुमार, आसाम अली, बृजेश कुमार, मुईन, चंद्रपाल व रामू को परीक्षा फल वितरित किये गया, जबकि कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अतुल, बबलू, भैयालाल, घनश्याम, पवन, इस्लाम, सर्वेश, शहजाद, सुधीर सिंह, अरुण सिंह, गुफरान, इस्लामुद्दीन, कमल किशोर, नीलकंठ, राम सिंह, सत्यम, सुधीर, सुनील को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस मौके पर प्रभारी जेलर अजय कुमार कुलवंत, विजय लक्ष्मी, चन्द्रकला व शिक्षिका साधना सिंह मौजूद रहीं।