बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीम लगी थी अदालत पहुंचने से पहले गिरफ्तार हुआ

in #noida2 years ago (edited)

Screenshot_20220809-183229_WhatsApp.jpgगौतमबुद्ध नगर --दिनांक 05.08.2022 को सोशल मीडिया पर महिला के साथ एक व्यक्ति के द्वारा अभद्रता, गाली गलौज व हाथापाई किये जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर नोएडा पुलिस द्वारा स्वतः त्वरित संज्ञान लेकर पीड़िता महिला से तहरीर प्राप्त कर तत्काल थाना फेस 2 नोएडा पर मु0अ0सं0- 329/ 22 धारा 354/323/504/506/447 भादवि बनाम श्रीकांत त्यागी पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र त्यागी मूल पता वर्षा धर्म कांटा भंगेल वर्तमान पता 003 एलेक्जेन्ड्रा डी ग्रांड ओमेक्स थाना फेस 2 नोएडा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त श्रीकांत त्यागी घटना के पश्चात फरार हो गया था। दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि अभियुक्त श्रीकांत त्यागी एक दंबग व आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। जो अपने गैंग के सदस्य राहुल पुत्र सतवीर निवासी लिसडी थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ के साथ मिलकर, जनता में भय की स्थिति उत्पन्न कर अपने निजी व गैंग के लाभ हेतु आपराधिक गतिविधियां कारित करता है। इस उद्देश्य से उसके द्वारा अपने वाहनो पर प्रतिरूपण व छल करके उत्तर प्रदेश शासन, विधायक आदि का मोनोग्राम लगाकर नागरिकों पर रौब गांठते हुए भय कारित किया जाता था और वाहनो पर वीआईपी नम्बर प्लेटो का प्रयोग किया जाता था। शासन की प्राथमिकता के अनुसार महिला सम्बन्धी अपराधो में "जीरो टॉलरेन्स" की नीति के अनुरूप प्रकरण को बेहद गम्भीरता एवं चुनौती के रूप में लेकर तत्काल अभियुक्त श्रीकांत त्यागी और राहुल की गिरफ्तारी हेतु 12 टीमों का गठन किया गया। अभियुक्त श्रीकांत त्यागी द्वारा उक्त अपराधो से अर्जित किये गये 04 वाहन, जिनमें 02 फोरचूनर कार रजि0नं0 UP32 KK 0001 व UP 32HH 0001 तथा 02 टाटा सफारी रजि० नं०- UP32KS0001 व होण्डा सिविक नं0- HR51AK0700 को कब्जा पुलिस में लिया गया है। उक्त फोरचूनर वाहनो पर उ०प्र० शासन के चिन्ह व मोनोग्राम लगाये गये थे। अभियुक्त श्रीकांत द्वारा अपराध जगत में रहते हुए अपने सगे चाचा उमेश चन्द त्यागी की लाईसेंसी पिस्टल को जनता में भय पैदा करने के उद्देश्य से रखने की बात प्रकाश आने पर लाईसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही की गई है। अतः समाज विरोधी कृत्यों में लिए होने के तथ्य पाये जाने पर गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत गैंग लीडर श्रीकांत त्यागी व गैंग सदस्य राहुल उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त श्रीकात त्यागी के विरूद्ध 25000/- रूपये का पुरूष्कार घोषित किया गया। महिला संबंधी अपराध होने के कारण इस प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त श्रीकांत की गिरफ्तारी हेतु गठित 12 पुलिस टीमों के साथ साथ फिजिकल / टेक्नीकल सर्विलांस का भी 24X7 उपयोग करते हुए हर संभव प्रयास किया गया। गठित टीमें उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, रूड़की, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ सहित विभिन्न जनपदो में लगातार अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रहे थे और सम्भावित स्थानो टोल / मार्केट आदि के सीसीटीवी का अवलोकन कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में यह अभियुक्त कई स्थानो पर देखा गया जिससे पुलिस टीम को उसकी सटीक लोकेशन प्राप्त हुई। अभियुक्त श्रीकांत की लोकेशन अनेकों स्थानों पर मिली परन्तु यह शातिर अभियुक्त टीम के वहाँ पहुँचने से 15-20 पूर्व ही निकल जा रहा था। पुलिस टीम को मुखबिरो तथा इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस से लगातार उसकी लोकेशन प्राप्त हो रही थी और किसी भी समय अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव थी। महिला संबंधी अपराध होने के कारण महिला पुलिस अधिकारी भी इन टीमों को निर्देशित करते हुए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही थी। आज दिनांक- 09.08.2022 को यह जानकारी प्राप्त होने पर ही अभियुक्त श्रीकांत अपने साथी राहुल के साथ ऋषिकेश से चलकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए गौतमबुद्धनगर आयेगा और न्यायालय में आत्मसमर्पण का प्रयास करेगा। यह जानकारी प्राप्त होने पर 04 नजदीकी पुलिस टीमों द्वारा परतापुर लूप मेरठ बाईपास पर एकत्र होकर रणनीति बनाकर टीम के सदस्यों को गिरफ्तारी हेतु लगाया गया और कुछ समय पश्चात ग्रे कलर की बलेनो कार रजि0नं0 UP16CV 16665 पर आ रहे उपर्युक्त अभियुक्त श्रीकांत त्यागी को पुलिस के वाहन लगाकर घेर लिया और इस प्रकार उसे मय सहयोगियों के समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त श्रीकांत व उसके सहयोगियों की गिरतारी पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा 01 लाख रूपये का तथा श्रीमान प्रमुख सचिव गृह महोदय द्वारा 02 लाख रुपये का पुरूष्कार प्रदान किया गया है।